Author name: dumka_live

तीरंदाजी में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की स्वीटी किस्कु का राज्य टीम में चयन

दुमका। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एकलव्य माँडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 (ईएमआरएस स्पोर्ट्स मीट 2022-23) का शनिवार को कमारदुधानी स्थित आर्चरी एकेडमी में समापन हो गया। शूटिंग और आर्चरी में दुमका के एकलव्य मॉडल विद्यालय काठीजोरिया की छात्राओं ने सटीक निशाना साध कर राज्य स्तरीय टीम में जगह बना ली है। तीरंदाजी में एकलव्य […]

तीरंदाजी में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की स्वीटी किस्कु का राज्य टीम में चयन Read More »

भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) ने मिस्र में कॉप-27 में भाग लिया

भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) की प्रबंध निदेशक  सुमन शर्मा (आईआरएस) की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉप-27 में भाग लेने के लिए मिस्र के शर्म अल शेख का दौरा किया सेकी की प्रबंध निदेशक  सुमन शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान नागरिक केंद्रित ऊर्जा पारेषण पर व्याख्यान दिया: मिस्र के शर्म अल शेख में कॉप-27 सम्मेलन में आयोजित मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के साथ नागरिकों को सशक्त बनाने की प्राथमिकता। प्रबंध निदेशक ने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, सेकी की प्रगतिशील निविदाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।उन्होंने जलवायु परिवर्तन का सामना करने की दिशा में निरंतर सहयोग और सहायता पूर्ण दृष्टिकोण के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया। भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गए भारतीय मंडप में आयोजित सम्मेलन में कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, देश भर के विशेष प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय डेवलपर्स ने भाग लिया।

भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) ने मिस्र में कॉप-27 में भाग लिया Read More »

धान की खरीद ने 231 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार किया, खरीद कार्य से लगभग 47644 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ 13.50 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए

खरीफ विपणन सत्र 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सुचारू रूप से चल रही है। पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना, हरियाणा और तमिलनाडु में खरीद की प्रक्रिया जारी है। दिनांक 10.11.2022 तक 231 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसकी तुलना में पिछले वर्ष की इसी अवधि में लगभग 228 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया गया था। खरीद से लगभग 47644 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ 13.50 लाख से अधिक किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं। इस वर्ष देश में बारिश की स्थिति काफी अच्छी रही और धान का उत्पादन सामान्य रहने की उम्मीद है। वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की खरीफ फसल के लिए 771 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 518 लाख मीट्रिक टन) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। इसकी तुलना में पिछले खरीफ विपणन सत्र 2021- 22 (खरीफ फसल) के दौरान 759 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 510 लाख मीट्रिक टन) खरीदा गया था। इसमें रबी की धान को शामिल करने से पूरे खरीफ विपणन सत्र 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे जाने की उम्मीद है।

धान की खरीद ने 231 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार किया, खरीद कार्य से लगभग 47644 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ 13.50 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए Read More »

भारत-फ्रांस वायु अभ्यास गरुड़-VII जोधपुर के वायु सेना केन्‍द्र में संपन्न

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास का सातवां संस्करण, ‘अभ्‍यास गरुड़-VII’ 12 नवंबर 2022 को जोधपुर के वायु सेना केन्‍द्र में संपन्न हुआ। एफएएसएफ ने राफेल लड़ाकू विमान और ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान के साथ अभ्यास में भाग लिया, जबकि भारतीय वायु सेना के दल में एसयू-30

भारत-फ्रांस वायु अभ्यास गरुड़-VII जोधपुर के वायु सेना केन्‍द्र में संपन्न Read More »

राजभवन,सीएम हाऊस और रांची डीसी को एआइएसएमजेडब्ल्यूए ने सौंपा ज्ञापन

राँची। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के राँची ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रवींद पांडेय के नेतृत्व में राजभवन, सीएम हाऊस और रांची डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया के निर्देशानुसार राज्य के लगभग 20 फर्जी मामलों का आँकड़ा

राजभवन,सीएम हाऊस और रांची डीसी को एआइएसएमजेडब्ल्यूए ने सौंपा ज्ञापन Read More »

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिये 35 करोड़ की मंजूरी

दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी पंडितों सहित सभी हिंदुओं और सिखों के लिए सुरक्षा की स्थिति के साथ-साथ शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। इकबाल सिंह लालपुरा ने डॉ. जितेंद्र सिंह को छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिये 35 करोड़ की मंजूरी Read More »

सरकार आपके द्वार नहीं, इसका नाम होना चाहिए भ्रष्टाचार आपके द्वार : निशिकांत दुबे

जन आक्रोश कार्यक्रम में पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे जमकर बरसे हेमंत सरकार पर देवघर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे जन आक्रोश कार्यक्रम में देविपुर पहुंचे भाजपा नेता सह गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे।प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आहूत इस कार्यक्रम में मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे थे।वहीं कार्यक्रम

सरकार आपके द्वार नहीं, इसका नाम होना चाहिए भ्रष्टाचार आपके द्वार : निशिकांत दुबे Read More »

झारखंड में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं : निशिकांत दुबे 

देवीपुर। भारतीय जनता पार्टी के देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज झा के नेतृत्व में झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।प्रदर्शन देवीपुर बाजार से सांसद निशिकांत दूबे के नेतृत्व और भाजपा नेता गंगा सिंह, संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया,विजया सिंह संजय यादव, पंकज सिंह भदौरिया,

झारखंड में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं : निशिकांत दुबे  Read More »

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्ति वितरित

देवीपुर। प्रखंड के महुआटाड़ पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्ति वितरित की गई। साथ ही विभिन्न स्टोल पर सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम मुखिया प्रमिला देवी के नेतृत्व मे आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, प्रमुख प्रमिला देवी, जिला परिषद सदस्य रिंकी देवी,

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की परिसंपत्ति वितरित Read More »

1932 आधारित खतियान और पिछड़ों को 27%आरक्षण बिल पारित होने पर जेएमएम ने मनाई खुशियां

गिरिडीह। विधानसभा के विशेष सत्र में 1932 आधारित खतियान और पिछड़ों को 27% आरक्षण का बिल पारित होने की खुशी में शुक्रवार को गिरिडीह में महागठबंधन के नेता कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खुशियां जाहिर की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशियां जाहिर की। इस बाबत झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया

1932 आधारित खतियान और पिछड़ों को 27%आरक्षण बिल पारित होने पर जेएमएम ने मनाई खुशियां Read More »