आदिवासियों को महाजनों के चंगुल से मुक्ति दिलाने वाला महानायक हैं दिशोम गुरू शिबू सोरेन : सूरज झा

झामुमो हेल्प डेस्क में कार्यकर्ताओं ने मनाया दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिन 

कार्यकर्ता ने मिलकर आने वाला विधानसभा चुनाव में देवघर जिले के सभी विधानसभा सीट पर झामुमो की जीत का संकल्प लिया

IMG_20230112_094726
देवघर। जेएमएम पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्म दिन पर बुधवार को पं. शिवराम झा चौक स्थित जेएमएम कार्यालय में झामुमो संयुक्त सचिव सूरज झा के नेतृत्व में शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन मनाया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गुरू जी को खिलाकर जन्मदिवस की सौगात दी। मौके पर सभी कार्यकर्ता ने मिलकर आने वाला विधानसभा चुनाव में देवघर जिले के सभी विधानसभा सीट पर झामुमो की जीत का संकल्प लिया। मौके पर ने सूरज झा ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को आदिवासी संघर्ष का महानायक बतलाते हुए कहा कि महाजनी प्रणाली और आदिवासी समुदाय को दमनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए न सिर्फ एकजुट किया बल्कि अपनी इच्छा शक्ति, दूरदर्शिता और वर्षों के संघर्ष के साथ, वीर शिबू सोरेन झामुमो का पर्यायवाची नाम  बन गया। श्री झा ने शिबू सोरेन यानी गुरुजी यानी दिशोम गुरु को झारखंड आंदोलन और झारखंड के सबसे बड़े नेता बतलाते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के लिए 40 साल से ज्यादा संघर्ष किया। अधिकांश समय जंगलों में रहकर संघर्ष में काटा, आदिवासियों को महाजनों के चंगुल से मुक्ति दिलाई परिणाम स्वरूप आज झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी। मौके पर झामुमो राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय नारायण मिश्रा भी उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ij34

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *