रंगदारी वसूली व दहशत फैलाने को लेकर अडापट्टी में किया था फायरिंग
एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस तीन खाली खोखा सहित मोटरसाइकिल बरामद
देवघर। गुरुवार रात्रि को कृष्णा टॉकीज के पीछे कांता इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास आशीष मिश्रा गैंग के गुर्गे ने रंगदारी वसूली व दहशत फैलाने को लेकर गोली फायरिंग की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि 5 जनवरी को रात्रि 9:45 बजे आशीष मिश्रा गैंग के गुर्गे सुमित ठाकुर, आलोक मठपति, अंकुश वात्सायन अपने अन्य 5,6, गुर्गे के साथ मिलकर श्याम गंज रोड स्थित कांता इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास एक व्यक्ति मुकेश कुमार यादव को जान मारने की नीयत से फायरिंग करने एवं मीना बाजार सब्जी मंडी में रंगदारी वसूली को लेकर दहशत फैलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदगी हेतु पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया । जिसमें 6 जनवरी की रात्रि में गठित छापेमारी टीम द्वारा उक्त घटना में संलिप्त कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं इसके पास से एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस तीन खाली खोखा तथा घटना में प्रयोग किए गए दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों के विरुद्ध देवघर नगर थाना कांड संख्या 8 /2023, दिनांक 5 .1. 2023 धारा 341 / 323 / 307 /506/ 34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं कांड संख्या 9/ 20 23 दिनांक 06.01 .2023 धारा 386 /387/ 120बी भा. द. वि. एवं 25 (1-बी) ए/26/35/31/25 (6) आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
घटनास्थल से सामान बरामद
1.7.65 एमएम का 3 खोखा
2.एक देशी लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस
3.घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल
1. बुलेट मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 15 ए डी 2937
2.. पलसर मोटरसाइकिल रजिस्टर नंबर जे एच 15 ए डी 0995 है।
गिरफ्तार अपराधियों में
1.आलोक मठपति उम्र 18 वर्ष पिता गंगाराम मठपति सा. आर एल सर्राफ रोड, चांदनी चौक, नगर थाना देवघर
2. सुमित ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, पिता दीप नारायण ठाकुर सा. बिलासी नियर स्टेट बैंक, नगर थाना देवघर 3.आलोक खवाड़े, उम्र 18 वर्ष पिता श्याम किशोर खवाड़े सा. चांदनी चौक दुखी साह लेन झौसागढ़ी, बजरंगबली मंदिर के सामने।
4. शुभम कुमार उम्र 18 वर्ष पिता पंचानन राय ,सुभाष चौक ,स्टेशन रोड थाना देवघर ।
5. अंकुश वात्सायन, उम्र 20 वर्ष, पिता अजय वात्सायन सा. हरिहर बाड़ी, बिलासी,पुल के निकट नगर थाना देवघर।
6. हीरक झा उम्र 18 वर्ष पिता कनक झा सा. माथाबॉध नियर पानी टंकी देवघर।
अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है।
1.अंकुश वात्सायन
1. नगर थाना कांड संख्या 335/19 दिनांक 11-7-19 धारा 120बी भा द वि।
2. नगर थाना कांड संख्या 226/20 दिनांक 18.0 4 20, धारा 147 /149/ 342 /337/ 338 /307 भ. द. वि. ।
3.नगर थाना कांड संख्या 175 / 21 तारीख 20 03 2021 धारा 306/ 34 भा, द. वि.
4. नगर थाना कांड संख्या 502 / 21, 8. 10. 2021, धारा 392भ. द. वि.
5. नगर थाना कांड संख्या 503 / 21, 8. 10. 2021 धारा 302 भ. द. वि.
2. सुमित ठाकुर
1.नगर थाना कांड संख्या 501 / 21 दिनांक 8 10 21 धारा 395 भा. द. वि.
2.नगर थाना कांड संख्या 502 / 21 दिनांक 8 10 2023 धारा 392 ,भा द वि ।
3. हीरक झा
नगर थाना कांड संख्या 182 / 21 दिनांक 26 03 2021 ,।धारा 341 / 323 / 504 / 506/ 307/ 34. 120 बी भा. द. वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट में पहले से अभियुक्त है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2s1y