जरमुंडी के हरिपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री मंदिर का होगा निर्माण
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर बाजार पंचायत अंतर्गत ठाकुरबाड़ी में गायत्री मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। यह मंदिर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय धर्मावलंबी मौजूद थे। आयोजक समिति के सदस्य मुकेश कुमार हिम्मतसिंहका ने बताया कि हरिपुर बाजार पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी के समीप गायत्री मंदिर के निर्माण के लिए गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन पश्चात अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा मंदिर निर्माण को लेकर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मुकेश कुमार हिम्मतसिंहका ने बताया कि आगामी 10, 11 एवं 12 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर भी इस गोष्ठी में चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से बतौर मुख्य संरक्षक अरविंद मेहरिया एवं अंजना मेहरिया के अलावा डा. रामवृक्ष साह, रामजी साह, मुकेश हिम्मतसिंहका, सूर्य नारायण साह, महेश प्रसाद साह, दुर्गा प्रसाद साह श्रवण मेहरिया मोनू साह, माधव मोहन, दिनेश मेहरिया, राम कैलाश मंडल, प्रशांत कुमार दत्ता सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं स्थानीय धर्मावलंबी नागरिक मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/voqe