दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के सिटीगार्डन में दुमका जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष दिलीप कुमार राउत की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक एसोसिएशन के पुरानी कमेटी को ही बहाल करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गयी। मीडिया प्रभारी पारस वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से रैली निकाली जाएगी। साथ ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में शुभेन्दु चक्रवर्ती, उत्तम कुमार मंडल, अध्यक्ष दिलीप राउत, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार साह, गोपी चौरसिया, महासचिव विरेन्द्र गुप्ता, सचिव गणेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।