दुमका रेलवे स्टेशन के कोयला रैक तक कोयला लेकर आने वाले वाहनों की जांच

दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर दुमका रेलवे स्टेशन के कोयला रैक तक कोयला लेकर आने वाले वाहनों की जांच की गयी। खदान से दुमका रेलवे स्टेशन तक हाइवा की तेज रफ्तार और ओवरलोड के साथ बिना लाइसेंस के चालक के चर्चा के बाद जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाया। जांच टीम में डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ नूर मुस्तफा, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता संयुक्त ने वाहनों की जांच। टीम ने दुमका-साहिबगंज मुख्य मार्ग के जीतपुर मोड़ के पास कोयला लेकर जा रहे हाइवा की मानकों को जांचा। डब्ल्यूबीपीडीसीएल के लिए कोयला ढुलाई में ये वाहन लगे हुए थे। जाँच में पकड़े गए सभी हाइवा वाहनों को छत्तरचुआं क्रशर में लगे काटा में वजन किया गया। थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि सभी वाहनों में सामान्य कोयला लदा हुआ है। चालकों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन जाँच की गई। जाँच में फिलहाल सभी वाहनों में सामान्य मिला है। पुलिस अवर निरीक्षक अंजनी कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान जांच में लगे थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/97tz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *