मॉडल कॉलेज, दुमका : विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यशाला

13 April 2024 Model college

दुमका, 13 अप्रैल 2024:
मॉडल कॉलेज ने विद्यार्थियों को उनके करियर के मार्गदर्शन के लिए एक शिक्षात्मक कार्यशाला का आयोजन किया। कॉलेज के प्राचार्या डॉ मेरी मार्गरेट टुडू ने इस कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, शिक्षा और रोजगार के विषय पर चर्चा करने के लिए सिद्ध कान्हू मूर्मू, विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के नोडल ऑफिसर डॉ विनोद कुमार शर्मा को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में, डॉ विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की ओर प्रगति करें। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे रोजगार के लिए तैयारी करें और सोशल मीडिया के विपरीत उनकी क्षमताओं पर विश्वास करें। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें अनुशासन और उपलब्ध संसाधनों का सहारा लेना चाहिए।

इस दौरान, डॉ शर्मा ने विद्यार्थियों को सेल्फ असेस्मेंट, सेल्फ कमिट्मेंट, सेल्फ टेम्परामेंट, और जॉब टेमपेरमेंट के महत्वपूर्ण सिद्धांतों का मार्गदर्शन किया। सोशल मीडिया से संबंधित विवाद, समय प्रबंधन, स्व-अनुशासन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/koek

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *