देवीपुर। तमिलनाडु में हिंदी भाषी मजदूरों के साथ हो रहे विवाद के संदर्भ में देवीपुर प्रखंड के कई मजदूरों के अभिभावकों ने देवघर जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय से अपनों लोगों को तमिलनाडु से सकुशल वापसी के लिए गुहार लगाया। देवीपुर प्रखंड के झुंडी एवं अन्य कई गांव से दर्जनों लोग तमिलनाडु के कोयंबटूर एवं अन्य स्थलों में फंसे हुए हैं, जो वहां मजदूरी करने के लिए गए थे। जिसमें झुंडी गांव के शिवलाल किश्क, मुन्ना किश्कू, मन्ना किश्क, राजन किश्क, नरेश हांसदा,बाबूषण मुर्मू, तथा डोसरा गांव के सुमित किश्क, सुनील किश्क, पॉलिश किश्कू,हीरालाल किश्कू,सोनू हांसदा,अरनदीप, दीपक, सदानंद, मुन्ना मुर्मू, अजय, सीमन, रुपेश मुर्मू, विजय,राजू किश्कू,चरकू मरांडी, लखन, जॉन,मुन्ना, राजेश आदि हैं। परिजनों की समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव तथा देवघर उपायुक्त से मजदूरों की सकुशल वापसी कराने के लिए वार्ता की एवं सारी जानकारी उपलब्ध कराया। जिस पर काफी तत्परता दिखाते हुए सूचना अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया। मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने बताया कि सभी मजदूर पुलिस प्रशासन के अभिरक्षा में है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भी काफी संवेदनशील हैं। मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी हो चुका है। वहां से पहला जत्था चल भी चुका है। जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने परिजनों से कहा कि कोई भी परिजन घबराए नहीं। झारखंड सरकार एवं यहां के पुलिस प्रशासन तमिलनाडु सरकार एवं उनके पुलिस प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं। किसी प्रकार की अनहोनी के बगैर सभी मजदूरों को घर वापसी के लिए राज सरकार संवेदनशील है। सबकी सकुशल वापसी होगी।इसके लिए सरकार ने हैल्पलाईन नम्बर भी जारी कर दिए हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yn1v