दलित महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

IMG-20221215-WA0062
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी गांव निवासी एक दलित महिला ने गांव के ही कुछ दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने को लेकर तालझारी थाना में न्याय की गुहार लगाई। तालझारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी निवासी 48 वर्षीय महिला पपी देवी पति मिथलेश दास ने बताया कि 14 दिसम्बर दिन बुधवार एवं 15 दिसम्बर दिन गुरुवार को गांव के ही पंचानन राय, खगेश्वर राय, टीपन राय, पंकज राय, गुडा राय, जीतेन्द्र राय सहित अन्य ने एकमत होकर पूर्व के जमीन संबंधित मामले को लेकर घर में घुसकर अनाप शनाप गाली देते हुए मारपीट किया व जान से मारने कि धमकी दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव के लिए आये घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घर में रखे कपड़े व अन्य सामग्री भी यत्र-तत्र फेंक दिया गया। महिला ने तालझारी पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/umxc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *