मधुपुर। बुढै़ई थाना क्षेत्र में तीस दिसम्बर की रात सी बी आई अफसर बनकर सत्यनारायण वर्णवाल के घर डकैती करने वाले गिरोह के एक सदस्य पप्पू यादव को देवीपूर थाना क्षेत्र के बेड़मुक्का से बुढ़ई पुलिस ने गिस्पतार कर लिया है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रवानी ने पत्रकारों दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से लूट की एक मोबाइल व पाँच हजार नकद बरामद किया है ।पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश में जुटी है ।बता दें कि गिरफ्तार आरोपी अपने तीन अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर सी बी आइ अफसर बनकर सत्यनारायण वर्णवाल के घर प्रवेश कर गया था तथा रिवाल्वर की नोक पर नकद पचास हजार, जेवरात व मोबाइल लूट लिया था!