बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक, पूर्व मंत्री ने दिए कई टिप्स

जामताड़ा। बीजेपी जामताड़ा जिला इकाई ने वनभोज के बहाने जिला कार्यसमिति की बैठक की । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने की । जामताड़ा जिले के गोपालपुर मंडल अंतर्गत मनोरम अजय नदी के आमलाचातर तट पर जिला कार्यसमिति की बैठक में सैकड़ों भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया। शीतलहर के बावजूद बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता बैठक में भाग लेने पहुंचे थे । आमलाचातर अजय नदी घाट पर जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की पूर्व कल्याण मंत्री डॉक्टर लोईस मरांडी शामिल हुई ।इस अवसर पर पूर्व कल्याण मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को लेकर कई टिप्स दिए और जोश भरा। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में संगठन को सशक्त बनाना हरेक कार्यकर्ता का दायित्व है। बूथ स्तर तक संगठन सशक्त और मजबूत हो इस पर आज चर्चा परि चर्चा की गई। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही सरकार की विफलताओं को लेकर जनता को जागरूक करे। वही कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, वरीय नेता वीरेंद्र मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर में संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं से काम करने और पार्टी को एक नई दिशा और दशा देने की अपील की ।कार्यक्रम के उपरांत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर वन भोज का लुफ्त उठाया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xg6l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *