बीडीओ ने प्रखण्ड कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

IMG-20221221-WA0004

पाकुड़।  पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गई। मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा कर तत्काल रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। वहीं उपस्थित सभी सचिवों से पंचायत अंतर्गत मनरेगा, 15 वें वित्त आयोग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन जमा लिया गया। प्रखंड के अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को दो सप्ताह के अंदर पूर्ण करने, मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने, अभिषरण के तहत शॉक पिट, नाडेफ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि अन्य योजनाओं का चयन कर क्रियान्वित करने दीदी बाड़ी योजनाओं में एमआर जेनरेट करने, सभी योजनाओं के तीनों चरणों का जीओ टैग करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अभियंता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6zbm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *