भाजपा, झामुमो सहित जिप सदस्यों पर अवैध खनन का आरोप

21 लोगों पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए दुमका डीसी से शिकायत

दशरथ महतो/दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में अवैध खनन करने वालों क ेखिलाफ प्रशाखीय मापी कराने की मांग दुमका के डीसी से प्रकाश चन्द्र गंधर्व ने किया है। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में प्रकाश चन्द्र गंधर्व ने कहा है कि शिकारीपाड़ा अंचल में अवैध पत्थर खनन के आरोप दर्जनों लोगों पर केस दर्ज किया था लेकिन इन मामलों में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

शिकारीपाड़ा के सीओ और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप 

प्रकाश ने दुमका डीसी को सौंपे आवेदन में शिकारीपाड़ा के सीओ और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि अंचलाधिकारी और शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी के मिलीभगत के कारण अवैध उत्खनन के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी के कारण कई मामलों के आरोपियों को बेल मिल गया। दोनों पदाधिकारी सहिम आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उपायुक्त से की गई है। 

गोचर और खास जमीन पर भी बिना अनुमति लिये खनन जारी 

उपायुक्त सौंपे आवेदन में कहा गया है कि शिकारीपाड़ा अंचल के मकड़ा पहाड़ी, शहरपुर, चित्रागढ़िया, ढोलकट्टा, आमचुंआ, मंझलाडी, मकड़ापहाड़ी, जमरूपानी, दलदली, हरिपुर, जबरदाहा, हुसलडंगाल में माफिया अवैध रूप से गोचर और खास जमीन पर अतिक्रमण करके खदान चल रहे है इन खदानों की प्रशाखीय मापी की मांग की गयी है। 

jcb

इन लोगों के खिलाफ अवैध खनन की शिकायत 

दुमका के उपायुक्त को सौंपे आवेदन में गोरा मनोज भगत एवं अन्य पर मकड़पहाड़ी, शहरपु, चित्रागड़िया पर अवैध खनन कराने का आरोप है। वहीं रामनारायण भगत पर ढोलकट्टा एवं आमचुंआ में अवैध खनन कराने का आरोप लगा है। कार्तिक बनर्जी पर शहरपुर, सुनील मरांडी, और जगदीश कुमार पर मंझलाडीह, रंजी सिंह पर मकड़पहाड़ी, प्रकाश हांसदा, सलीम मिया, गौर चन्द्र साह, भानु सिंह एवं अकाल मिया पर मकड़ापहाड़ी में अवैध खनन कराने का आरोप लगाया गया है। मुमताज अंसारी पर जमरूपानी में अवैध खनन कराने का आरोप है। अविनाश कुमार, कार्तिक बनर्जी पर दलदली में अवैध खनन कराने का आरोप लगाया गया है। बजरंग रजक और बाबू पर ढोलकट्टा में अवैध खनन कराने का आरोप है। मुमताज अंसारी, सनाउल असांरी और मकबूल अंसारी पर जमरूपानी पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया गया है। वसीर असांरी एवं आदित्य गोस्वामीर पर हरिपुर में अवैध खनन कराने का आरोप लगाया गया है। जबरदाहा में फिरोज अंसारी पर अवैध खनन का आरोप है जबकि निर्मल मरांडी और गोरा मनोज भगत पर हुलसडंगाल में अवैध खनन कराने का आरोप लगा है। 

भाजपा और झामुमो नेताओं के साथ जिप सदस्य का नाम शामिल 

डीसी रवि शंकर शुक्ला को आवेदन देकर जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है उनमें झामुमो नेताओं के साथ भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल है। इस सूची में जिला परिषद के नाम भी शामिल है शायद इसीलिये थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी कार्रवायी करने से बच रहे है। प्रकाश गंधर्व का दावा है कि सूची में शामिल लोग अवैध खनन तो कर साथ साथ इनकी पहुंच राज्य सरकार और राज्य स्तरीय पदाधिकारियों तक है हालांकि उन्हें दुमका के उपायुक्त से उम्मीद है इस मामले की सही तरीके से जांच होगी। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7ku5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *