मोहनपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वर्ग 6 में सत्र 2023 – 24 नामांकन कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के वार्डन शिक्षिका स्वाति सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए विद्यालय में 20 जनवरी तक आवेदन दिया जा सकता है। वही नामांकन के लिए आवासीय व जाति प्रमाण पत्र के अलावा नामांकन हेतु अनुशंसा प्रपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ पंचायत सेवक से सत्यापित बीपीएल सूची एवं कागजात जरूरी है। छात्राओं को काउंसलिंग के आधार पर नामांकित के लिए चयनित छात्राओं की सूची तैयार की जाएगी। ताकि उसकी शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट हो सके उसके बाद ही नामांकन की प्राथमिकता दी जाएगी।