रात के अंधेरे में मनरेगा योजना में मशीन कर रही है काम , अधिकारी है मौन

स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कई बार अधिकारी को समस्या से कराया अवगत लेकिन, बिचौलियों के जगह कुछ नहीं चला

मनरेगा संचालित योजना में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग धड़ल्ले से

IMG-20230111-WA0125

धनवार।  एक और सरकार मजदूरों को पलायन रोकने के लिए गांव एवं पंचायत स्तर पर मनरेगा जैसी योजनाओं से लोगों को जोड़ने की काम करती है वही इसका विपरीत धनवार प्रखंड के बलहारा पंचायत में पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि और बिचौलियों पानी फेर रहे हैं। बलहारा पंचायत में मनरेगा योजना से संचालित डोभा, डीसीबी,रोड इत्यादि योजनाओं में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन की धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है । रात तो रात वहां पर दिन के उजाले में धड़ल्ले से जेसीबी के द्वारा डोभा , तलाव का निर्माण किया जा रहा है।
अधिकारियों एवं बिचौलियों की मिलीभगत से मजदूरों की हक मारी जा रही है।
बलहारा पंचायत के झामुमो कार्यकर्ता मोहम्मद सगीर ने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री झारखंड सरकार , उपायुक्त गिरिडीह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी धनवार को लिखित आवेदन विगत कुछ दिन पूर्व देकर समस्या से अवगत कराएं ।लेकिन अधिकारी की मोन के कारण हर दिन जेसीबी से बड़े पैमाने पर मनरेगा योजना में काम हो रही है।

क्या कहते हैं मुखिया
मुखिया भुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा बे बुनियाद आरोप है पंचायत में संचालित योजना मजदूरों के द्वारा की जा रही है।
वही आवेदन को लेकर कहा प्रखंड टीम जांच कर चुकी है।


क्या कहते हैं स्थानीय लोग
लोगों ने कहा मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओं में जेसीबी के द्वारा कार्य किया जा रहा है जिस कारण से हम मजदूर पलायन करने के लिए विवश है ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3zt7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *