देवघर। देवघर पुलिस द्वारा आम सूचना एवं साक्ष्य के आधार पर देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत ग्राम ठाड़ी तथा सारठ थाना अंतर्गत ग्राम सुखजोरा में छापेमारी कर चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए साबर ठग की अपराध शैली निम्न प्रकार है।
गूगल सर्च इंजिन पर कस्टमर केयर हेल्पलाइन सर्विस 24 × 7 का ऐड डाल कर अपना फर्जी मोबाइल नंबर सेट कर के विभिन्न नंबरों पर कॉल फॉरवर्ड कर देते हैं जिससे आम व्यक्ति स्वयं कॉल करते हैं और ठगे जाते हैं।
विभिन्न सरकारी/ गैर सरकारी संस्थाओं /कंपनियों के वेबसाइट के लॉप होल को चिन्हित कर लाभुकों /यूजर को झांसे में लेकर ठगी करना।
फर्जी फोन कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को रेडम कॉल कर कैशबैक का झांसा देकर ठगी करना।
फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना।
5. फोनपे पर पेटीएम में पीड़ित का एटीएम कार्ड नंबर को ऐड मनी कर ओटीपी प्राप्त कर रुपए ठगे करना।
छापेमारी का स्थान
ग्राम ठाड़ी थाना चितरा
ग्राम सुखजोरा थाना सारठ दोनों जिला देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
अशरफ अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता असगर अंसारी
ताजमूल अंसारी उम्र करीब 37 वर्ष पिता स्वर्गीय रुस्तम मियां ,दोनों ग्राम ठंडाडीह ,थाना कर्माताड़ जिला जामताड़ा ।
मनोज मंडल उम्र करीब 40 वर्ष पिता पूरण मंडल, शेखर मंडल उम्र 25 वर्ष पिता मिट्ठू मंडल दोनों ग्राम सुखजोरा ,थाना सारठ जिला देवघर ।
नोट अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाइल, सिम, /आई एम ई आई के विरुद्ध पूरे भारतवर्ष में 109 क्राइम लिंक पाया गया है, जिसकी अग्रतर जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामग्री मोबाइल 18
फर्जी सिम 18
एटीएम 3 पाया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/suzy