बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड की मधवाडीह उप मुखिया सहिना खातुन के घर में शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गयी। जिसमें लाखो से अधिक की समान जलकर राख हो गयी । घटना गुरूवार की देर रात लगभग दो बजे की है । भुक्तभोगी उप मुखिया प्रतिनिधि मो मेराज आलम ने कहा घर के सभी लोग सोये थे। रात में अचानक शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गयी। कहा घर में रखे समान कुलर फ्रीज वाशिंगमशीन , सोफा , पलंग , आदि समान जलकर राख हो गया। वहीं उन्होंने लगभग ढेड लाख से अधिक की क्षति होने की बाते कही । वहीं आग बुझाने के दौरान उप मुखिया प्रतिनिधि मो मेराज आलम भी झुलस जाने से घायल हो गये । वहीं स्थानीय ग्रामीणो के अथक प्रयास पर आग को किसी तरह बुझाया गया हालांकी घर के लोग बाल बाल बच गये । वहीं सूचना पाकर स्थानीय मुखिया सदीक अंसारी उप मुखिया के घर पहुंचकर क्षतिपूर्ति की जानकारी ली साथ ही उनका ढाढस बढाया ।