धनबाद। संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन कड़ाके ठंड को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने आज 250 कंबल बांटे। जिसमें बरवाड्डा क्षेत्र में चपाती,रंगतांड,असनबोनी और बिराजपुर शामिल है,आपको बता दें कि संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने के लिए प्रत्येक सदस्य ने पांच कंबल या उससे अधिक कंबल संस्था को दान किए हैं। केयर एंड सर्व फाउंडेशन समाज सेवी संस्था इस वर्ष कम से कम 1000 कंबल बांटने का लक्ष्य रखा गया जो शहर के बाहर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा। आज तीन चरणों में मिलाकर 750 कंबल वितरण किया गया। पिछले साल संस्था की ओर से 600 कंबल बांटा गया था और पिछले 16 अक्टूबर 2021 से संस्था लगातार प्रतिदिन जरूरतमंदों को बिना रुके भोजन करा रहे हैं।
आज का इस विशेष कार्यक्रम मे केयर एंड सर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रभाष चंद्र,सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल राबिन चटर्जी,नीलकमल खवास,अभय कुमार,अमित कुमार,अजय चौधरी,राकेश कुमार सिंह,दिलीप चौधरी,संजय सिंह,अलोक झा,सुमित कुमार सरकार,अरविंद कुमार शर्मा,गोपाल प्रसाद सिंह और अशोक भट्टाचार्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vy1h