साइबर डीएसपी पहुंचे पुस्तकालय, कहा अध्ययन कर प्राप्त करें सफलता

IMG-20230105-WA0130

जामताड़ा।  सामुदायिक पुस्तकालय से अध्ययन कर सफलता प्राप्त कर जिले की साइबर अपराध की छवि को धोकर नया कृति स्थापित कर रहे हैं जिले के युवक, उपयुक्त बातें जामताड़ा साइबर डीएसपी मनजरुल होदा ने करमाटांड़ प्रखड स्थित चरघरा सामुदायिक पुस्तकालय में सफल विद्यार्थियों के साथ वार्ता के दौरान कही। गुरुवार को स्थित तेतुलबंधा पंचायत स्थित सामुदायिक पुस्तकालय चरघारा का भ्रमण किया। इस दौरान पुस्तकालय से पढ़कर सफल हुए विद्यार्थियों एवं वर्तमान में तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं स्कूली बच्चों के साथ पुस्तकालय की गतिविधि एवं उसका सार्थक प्रयास के बारे में जानकारी लिया। मौके पर करमाटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन, अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम, सामुदायिक पुस्तकालय जिला कमेटी के संतोष कुमार मंडल, एस के साव समेत साइबर डीएसपी मजरुल होदा सभी से परिचय प्राप्त कर एवं अपना परिचय दिया साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों की शुभकामनाएं एवं तैयारी कर रहे छात्रों का उज्जवल भविष्य की कामना किया। सफलता प्राप्त करने हेतु पढ़ाई के नए तरीके से सभी को अवगत कराया। वहीं बताया कि जिले के सभी समुदायिक पुस्तकालय का निर्माण से जिले में शिक्षा का स्तर बढा है सभी पंचायत से बच्चे प्रतियोगिता में सफल हुए हैं ।जिससे जिले की पुराने धूमिल छवि को धोकर जिले का नाम रोशन कर रहा है। 
  डीएसपी मजरूल होदा ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम अपराध से होने वाले बदनामी एवं कानून की नजर में उनकी क्या पहचान होती है इस बात को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया ।उसके बाद उन्होंने कहा कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि करमाटांड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यहां की युवा में प्रतिभा इतनी कूट-कूट कर भरी है जिसे तराशने की जरूरत है कुछ युवा वर्ग अपनी राह से भटक चुके हैं जिसमें पुस्तकालय उसे एक नई पहचान एक नई आयाम देने का काम कर रही है शिक्षा के माध्यम से साइबर की कलंक को हर हाल में मिटाना है इसके लिए सभी युवा वर्ग पुस्तकालय से जुड़े एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। समाज में एक नया आइकॉन बनने के लिए विशेष कार्य करने की जरूरत है पुस्तकालय में कई युवा वर्ग ने आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है जो प्रशंसा के पात्र हैं विभिन्न वैकेंसी में अपनी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम को रोशन कर रहे हैं वैसे युवा भी अपने आने वाली पीढ़ी को नई पहचान के साथ समझाएं। शिक्षा के माध्यम से आप लोगों के बड़े भाइयों ने जिस प्रकार से राज की विभिन्न क्षेत्रों में एवं देश विदेशों में मुकाम हासिल कर नौकरी पाई है उसकी हर मुकाम को और आगे बढ़ाने के लिए एवं नई पीढ़ी को पुस्तकालय से जोड़ने को लेकर एक पहल करने की जरूरत है साइबरक्राइम ही अपराध है ऐसी बात नहीं है यहां के युवा जु़वा एवं शराब जिससे अपराध में भी संलिप्त है जिससे गलत राह से मुक्त कराना होगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना है जुआ जैसे खेलों में महाजन आज उनके माथे पर चढ़कर अपराधी काम करवा रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर हम लोगों को बताइए। क्योंकि महाजनों के कारण ही उनके माथे पर पैसे की बोझ बनते जाते हैं जिससे अपराध की दुनिया में कदम रख देते है। हर लोगों को इसके लिए एक साथ आकर सभी युवा वर्ग को जागरूक करना होगा एवं आने वाले वैकेंसी में उसे बेहतर तैयारी के लिए किस प्रकार से प्लेटफार्म दिया जाए। इन सभी बातों को लेकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगे सभी लोगों से गुजारिश करते हुए कहा कि जल्द ही समय सीमा तय कर जितने भी छात्रों ने मुकाम हासिल किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ आने वाली वैकेंसी में अधिक से अधिक युवा वर्ग नौकरी को हासिल करें इसके लिए प्रशासन का भरपूर सहयोग रहेगा। 
  पदाधिकारी ने कई छात्र छात्राओं से सवाल जवाब किया जिसका छात्रों ने बखूबी जवाब दिया। मौके पर उपस्थित इस बार उत्तीर्ण हुए रेलवे ग्रुप डी के छात्र मुन्ना कुमार मंडल सुमन गुप्ता संतोष मंडल विष्णु मंडल ने कहा पुस्तकालय से हमें पठन-पाठन में काफी सुविधाएं मिली आज हमें जो मुकाम हासिल किया है पुस्तकालय का बहुत बड़ा सहयोग रहा है साइबर डीएसपी ने इस बार ग्रुप डी से होते हुए छात्रों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से सम्मानित करने की बात कही। मौके पर पीयूष कुमार रवानी पिंटू कुमार यादव अभिषेक कुमार मंडल अविनाश कुमार रानी सोरेन अंजली कुमारी सुमन गुप्ता अविनाश मुर्मू सुमन कुमार अजीत कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nzy9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *