आप की जिलास्तरीय बैठक में नई कमेटी के गठन पर चर्चा

प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया एक बूथ सौ यूथ का नारा, कार्यकर्ता हुए रेस

देवघर। गुरुवार को प्रदेश सह प्रभारी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार करते हुए जिला के सभी प्रखंड में नई टीम गठन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक बूथ सौ यूथ का नारा दिया। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए एक्टिव मोड़ में रहने को कहा। बैठक में आम आदमी पार्टी के रास्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विजन को जन जन तक कैसे पहुंचे इस पर विचार किया। साथ ही मौजूद सदस्यों को अपने अपने  विधानसभा के अंदर बूथस्तर पर कमेटी तैयार करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो की आम आदमी पार्टी ने वर्तमान में सभी प्रमंडल, जिला, लोकसभा, विधानसभा प्रभारी एवं सह-प्रभारी को पद मुक्त कर 15 दिनों के अंदर नए कमेटी गठन करने का निर्देश प्रदेश से दिया गया। देवघर जिला में नए कमेटी गठन का जिम्मा प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा गया। बूथ से लेकर जिलास्तर तक बहुत जल्द नए  कमेटी की घोषणा की जाएगी। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, जयशंकर झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tu95

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *