उपराजधानी में बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना है 500 बेड का अस्पताल

झारखंड की उपराजधानी दुमका के सिटी गार्डन 55वाँ अभियंता दिवस मनाया गया। अभियंता दिवस पर छात्र छात्राओं के बीच विज्ञान प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर जलधर मंडल ने कहा कि दुमका में बंल रहे 500 बेड अस्पताल इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है। सबसे बड़े पुल तथा सड़क सुरक्षा प्रजेंटेशन दिखाया गया। उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं से कहा कि नींव से लेकर छत आपके भविष्य में काफी मददगार होगी। उन्होंने इंजरिंग कॉलेज के बच्चों को साइट पर ले जाकर भी तकनीकी ज्ञान देने के लिए समिति को आह्वान किया। तकनीकी छात्रों को स्थल भ्रमण भी करवाएगी। 1998 से अब त क समिति द्वारा किये कार्यों की जानकारी दी गयी।

सड़क सुरक्षा को लेकर बनाये गये बेहतरीन माॅडल

सड़क सुरक्षा का वैज्ञानिक समाधान तथा प्रदूषण रहित वाहन विषय पर प्रदर्शनी में सिदो कान्हु मुर्मू उच्च विद्यालय स्वाति राज, अक्षरा कोठरीवाल, नीति झा भारत सेवा आश्रम पाथरा रानीश्वर के.बिट्टू कुमार, रूबेन हेम्ब्रम ने हिस्सा लिया। बाल भारती स्कूल के विज्ञान क्लब के शिखा वर्मा, आशा कुमारी सिंह को पुरस्कृत किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार शिवम कुमार, किरण, प्रेम प्रकाश, ईशान बर्मन, आयुष, रोकी चालक, अंकित कुमार, अरनव देवागम, अखंड प्रताप, शिशिर कुमार, निशान्त कुमार, क्रिसलय आनंद, आशुतोष आनंद, हिमांशु कुमार, सुप्रिया कुमारी, मनीश कुमार, वंश वर्मा, हरी वर्मा सोमनाथ धर, शिवम गुप्ता, अमन ठाकुर को दिया गया।

बेहतरीन राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करने के लिये छात्राएं सम्मानित
राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार सिदो कान्हु उच्च विद्यालय के स्वाति राज को दिया गया द्वितीय पुरस्कार सरस्वती टुडू, अन्नू मुर्मू,सुमरनी मरांडी, मोरी लीना सोरेन, प्रमिला सोरेन को दिया गया जबकि देवोलीना तपस्वी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
अभियंताओं को दिया गया विश्वेश्वरैया पुरस्कार
सर विश्वेश्वरैया पुरस्कार डॉक्टर हरेंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता विशेष सेवा पुरस्कार अशोक कुमार, अमिताभ बच्चन सोरेन, अनुज कुमार मिश्रा, राधिका रमन, हरिलाल प्रसाद, मनोज कुमार, सुनीता मुर्मू, नीलम गुप्ता, नवीन रंजन, समीर दास, मनीष कुमार, सुजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार वर्मा, चंदन कुमार, रवि विलास साहू, इंजीनियर के एनसिंह, राणा विजय शंकर सिंह, सेवानिवृत्त अभियंता सम्मान वेदनाथ साहू, अशोक साह, डॉ अब्दुल रज्जाक को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर के एनसिंह तथा रामा विजय शंकर सिंह ने किया। ंअ
सैकड़ों अभियंता कार्यक्रम में हुए शामिल
इस कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश चैधरी, गोपाल प्रसाद, बरनवाल मनोहर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा, विजेंद्र कुमार कुशवाहा, चंद्रकांत मरांडी, गंगाराम ठाकुर, खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार, दिलीप आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/djat

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *