बेंगलुरू में आयोजित होने वाले एयरो इंडिया 2023 के लिए मीडिया पंजीकरण शुरू

एयरो इंडिया 2023 का 14वां संस्करण 13 से 17 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) के येलहंका वायु सेना स्टेशन में आयोजित किया जाएगा।

एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम देखने के लिए मीडिया कर्मियों का पंजीकरण आज, 23 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने हेतु https://aeroindia.gov.in/registration/media-authentication-form इस वेबसाइट पर जाकर आवश्यक तथ्यों को देखा जा सकता है। मीडिया कर्मियों के पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इस कार्यक्रम को कवर करने के इच्छुक विदेशी पत्रकारों के पास वैध श्जे वीजाश् का होना अति आवश्यक है। एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 07 जनवरी 2023 को बंद हो जाएगा।

जो लोग इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, उनके लिए निम्नलिखित आवश्यकताएं हैं –

 एक मान्य मीडिया पहचान पत्र संख्या, पीआईबी/राज्य प्रत्यायन कार्ड संख्या यदि मान्यता प्राप्त है तो, और यदि नहीं है, तो सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र संख्या।

 512 केबी से कम फाइल आकार की एक तस्वीर।

पांच दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की एक प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी के साथ-साथ भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई प्रदर्शन भी आयोजित होगा। एयरोस्पेस उद्योग में वैश्विक प्रमुखों और बड़े निवेशकों के अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में दुनिया भर के विचारक भी भाग लेंगे। एयरो इंडिया विमानन उद्योग में सूचनाओं, विचारों तथा नए विकास कार्यों के आदान-प्रदान के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। यह प्रदर्शनी कार्यक्रम घरेलू विमानन उद्योग को बढ़ावा देने के अलावा मेक इन इंडिया के उद्देश्य को भी आगे बढ़ाएगा। 55 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 540 से अधिक प्रदर्शकों ने एयरो इंडिया 2021 में भाग लिया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0fry

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *