डुमरी। आठ सूत्री मांगों पर कुलगो टाॅल प्लाजा प्रबंधक द्वारा किये गए कार्रवाई की जबाब से असंतुष्ट जिप सदस्य बैजनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल टाॅल प्लाजा प्रबंधक से मिलकर आपत्ति जताया और मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर पुनः आंदोलन की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने टाॅल प्लाजा प्रबंधक प्रताप यादव और सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह से मिलकर टाॅल प्लाजा में 75 प्रतिशत स्थानीय युवकों और विस्थापितों को रोजगार देने की मांग पर झारखंड के ही स्थानीय लोगों को रोजगार देने के जबाब पर असपत्ति जताया और कहा है कि टाॅल प्लाजा में कुलगो उ. और दक्षिणी पंचायत के स्थानीय युवकों और प्लाजा के निर्माण के दौरान विस्थापित हुये घर के एक सदस्य को रोजगार की मांग की गयी है। न कि पुरे झारखंड के लोगों की। वहीं टाॅल प्लाजा के समीप किसानों के लिए कोरिडोर व अंडर पास निर्माण, टाॅल प्लाजा के पुरब और पश्चिम में सड़क का चैड़ीकरण करने, टाॅल प्लाजा के 15 किमी के दायरे में स्थानीय छोटी-बड़े वाहनों को पास मुहैया कराने, टाॅल प्लाजा के तीन किमी दायरे में आने वाले सरकारी विद्यालयों में पेयजल, बिजली, खेलकूद और पुस्तकालय की व्यवस्था करने आदि मांगों पर की गयी कार्रवाई से प्रतिनिधिमंडल सहमत नहीं दिखा। इनमें से कुछ मांगों पर एनएचएआई के पीडी से बातचीत कर हल निकालने की सहमति बनी। ज्ञात हो कि कुलगो टाॅल प्लाजा में विस्थापितों और स्थानीय लोगों को रोजगार देने, यात्री सुविधा बहाल करने सहित आठ सूत्री सूत्री मांगों को लेकर जिला परिषद सदस्य बैजनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 11 दिसंबर को टाॅल प्लाजा पर एक दिवसीय धरना दिया था। इस संबंध में जिप सदस्य ने कहा कि टाॅल प्लाजा प्रबंधक द्वारा मांगों पर की गयी कार्रवाई के जबाब से हम ग्रामीण असंतुष्ट है। हम लोगों ने आज प्लाजा के प्रबंधक से मिलकर कार्रवाई पर असहमति जतायी है और कहा है कि यदि 29 जनवरी तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो 30 जनवरी को टाॅल प्लाजा पर आक्रोश सभा किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व मुखिया फलजीत महतो विजय महतो, अजीत ठाकुर, आशीष कुमार महतो, संजय सिंह, मंसूर आलम, शंकर ठाकुर, छोटी रविदास, सुनील महतो आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aa66