अभाविप ने एसपी कॉलेज से शुरू किया रक्तदाता पंजीकरण अभियान

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका की आरे से सेवार्थ विद्यार्थी के बैनर तले रक्तगट पंजीकरण अभियान शुरू किया गया। संताल परगना महाविद्यालय के छात्रों को पंजीकरण किया गया है। प्राचार्य खिरोधर प्रसाद यादव, डा शम्भू प्रशाद सिंह, सदर प्रखंड अस्पताल दुमका के डॉ प्रवेज आजम, भारतीय जनता पार्टी के गुंजन मरांडी, विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम की शुरूआत की। विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा ने कहा कि यह अभियान दुमका के सभी महाविद्यालय में चलाया जाएगा। मौके पर परिषद के सुमन कुमारी, कॉलेज अध्यक्ष सुमंत कुमार, नगर सह मंत्री गणेश मुर्मू, कार्यालय मंत्री सनत पंडित, सुमित कुमार, विमल कुमार दास, ऋषव दास, रेशम कुमारी आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/btpl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *