गंगवारा हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के नाले से मिला छात्रा का शव

 हँसडीहा गोड्डा रेलखंड पर हँसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के नाले से रविवार देर शाम हँसडीहा पुलिस ने एक छात्रा का शव बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है की छात्रा की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक के समीप फेक दिया गया हो। छात्रा की पहचान इसी थाना क्षेत्र के मड़गामा गाँव निवासी सुफाली हेमब्रम पिता सोनालाल हेमब्रम के रूप में हुई है, छात्रा दुमका छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती थी। घटना की जानकारी मिलते ही हँसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास से ही पुलिस ने एक बैग, एक टुटा मोबाइल फोन, युवती का चप्पल और एक पुरुष का चप्पल बरामद किया है। युवती के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म का निशान नहीं देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार अगर युवती ट्रैन से गिरी होती तो उसे चोट जरूर आती, उसके कपड़े भी फटने चाहिए। खबर लिखें जाने तक पुलिस युवती के परिजनों के लिखित आवेदन का इंतज़ार कर रही थी।

जानकारी के अनुसार मृतक दुमका में रहकर पढ़ाई करती थी। रविवार को वो अपनी एक मित्र के साथ घर जाने के लिए दुमका गोड्डा मेमू ट्रैन पर बैठी थी। हँसडीहा पहुँचने पर उसकी मित्र कुछ काम की बात कह हँसडीहा स्टेशन पर उतर गई। शाम को परिजनों को किसी ने जानकारी दी की सुफाली चलती ट्रैन से कूद गई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इधर हँसडीहा थाना पहुंचे छात्रा के परिजनों का आरोप था की सुफाली की हत्या की गई है, अगर वो ट्रैन से कूदती तो शरीर में ज़ख्म का निशान होता।

युवती की मौत ट्रैन की चपेट में आने से हुई है या मामला कुछ ओर है पुलिस अनुसन्धान कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है – जीतेन्द्र साहू, थाना प्रभारी हँसडीहा

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6gf6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *