जामा में खेड़ा प्रतियोगिता में 48 टीमों ने लिया हिस्सा

जामा प्रखंड क्षेत्र के वैसा चौक के पास खेल मैदान में मांझी परगना ऐभेन बैसी के बैनर तले एक दिवसीय खेड़ा महापर्व का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद सुनील सोरेन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि कार्यक्रम में संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न हिस्सों से साफाहोड़ सांस्कृतिक विरासत से जुड़े 48 बैसी से संबंधित टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें सभी टीमों के बीच एक दिवसीय खेड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु सदानंद बाबा के द्वारा मंत्र साधना के बीच संथाल समाज के ओझा गुणी के मंत्र में क्या शक्ति है इसे दिखाने एवं विश्वनीयता के बारे में प्रदर्शित किया गया। आदिवासी संस्कृति से जुड़ा प्रदर्शन प्रथम बार जामा प्रखंड अंतर्गत बैसा खेल मैदान में मांझी परगना ऐभेन बैसी द्वारा आयोजित किया गया। प्रतिभागियों में काफी संख्या में साफा होड़ समुदाय के पुरुषों के अलावे महिला भी शामिल थी। इसमें गोड्डा की टीम को बटेश्वर बाबा के नेतृत्व में प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। जिसको सांसद द्वारा 11 हजार रूपया नगद देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरा पुरस्कार रामगढ़ प्रखंड के मड़गामा की महिला साफाहोड़ टीम को उपविजेता घोषित किया गया।  जिसको 10 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार रामगढ़ प्रखंड के मड़गामा नीचे टोला के प्रतिभागी ने जीतकर 8 हजार रुपये नगद हासिल किये। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सत्येन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जवाहर मिश्रा, विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, इंद्रकांत यादव, सतीश राय, विमल मरांडी, नीतू झा, सोनी हेम्ब्रम, प्रवीण सिंह, अरूण यादव, प्रवीण सिंह, देवेन्द्र मरीक, नीलेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rs9h

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *