’’दुमका।’’ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संथाली विभाग में बुधवार को नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन और विभागीय शिक्षकों की उपस्थिति में नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जैनेंद्र यादव, संथाली विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील टुडू, डॉ. शर्मिला सोरेन और डॉ. अमित मुर्मू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संथाली भाषा और संस्कृति के प्रति युवाओं की गहरी रुचि इस नामांकन से स्पष्ट होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए शिक्षा प्राप्त करने और विश्वविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों को स्थानीय मुद्दों पर शोध करने और जैव विविधता को बचाने के लिए पौधारोपण में भाग लेने की भी प्रेरणा दी।