दुमका। लायंस क्लब दुमका स. प. द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मानव जाति के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति योगदान और उत्कृष्ट कार्य करने पर चिकित्सा विशेषज्ञों शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित डॉक्टर डी, एन, पांडेय, डॉ सुमन कुमार, डॉक्टर मोहम्मद नईमुद्दीन को शॉल ओढा, पुष्प गुच्छ, उपहार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर डी, एन, पांडये ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा क्लब द्वारा किया गया पहल बेहद सराहनीय है लायंस क्लब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है, आपके क्लब के क्रियाकलाप से काफी प्रभावित हूं मैं भी आप सबों के साथ मिलकर अपनी सेवा देना चाहता हूं। डॉव सुमन कुमार एवं डॉक्टर मोहम्मद नईमउद्दीन ने कहा की लायंस क्लब द्वारा जो हमें सम्मान प्राप्त हुआ है इससे हम काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं और हमें सेवा करने का मनोबल को बढ़ाता है, आपके द्वारा लगाए गए स्वास्थ शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लूंगा और लोगों की सेवा करूंगा। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉक्टर शमीम अंसारी ने कहा भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है उस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा करना है। क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन रमण कुमार वर्मा ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1991 से मनाया जा रहा है 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉव बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस और पुण्यतिथि है उन्हीं की याद में मनाया जाता है।
वे भारत के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक थे। लायन मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समारोह को लायन डॉव पवन केशरी ने भी संबोधित किया। क्लब के सचिव लायन प्रदीप्तो मुखर्जी ने बताया आज विश्व लायंस दिवस भी है इस अवसर पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम के तहत डंगालपारा जरुआडीह के आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया। आगे भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत भाषण लायन डॉव मनोज कुमार घोष ने मंच संचालन लायन रमण कुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव लायन प्रदीप्तो मुखर्जी ने किया।
मौके पे क्लब के अध्यक्ष लायन डॉक्टर शमीम अंसारी, लायन मुकेश कुमार अग्रवाल, लायन रमण कुमार वर्मा, लायन डॉव मनोज कुमार घोष, लायन अखिलेश कुमार सिन्हा, लायन प्रदीप्तो मुख़र्जी, लायन डॉव पवन केशरी, लायन राकेश सिंघानिया, लायन संजीव गुप्ता, लायन चंदन कुमार साह, लायन सतीश कुमार, लायन सुनील जायसवाल, लायन सदाशिव गुप्ता, संजीव कुमार, सुनील कुमार, अभिषेक मुखर्जी के अलावे क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।