दुमका। सरदार पटेल चौक में पटेल सेवा संघ दुमका के सचिव संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में देश के प्रथम गृह मंत्री भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 147वें अवतरण दिवस पर पटेल सेवा संघ के द्वारा स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राउत, विद्यापति झा, बासुदेव पंडित, गौतम कुमार, कुणाल झा, सहदेव राउत, शम्भु प्रसाद साह अशोक कुमार साहा, राहुल कुमार गुप्ता, लक्ष्मण राउत, विशाल राउत, नवीन कुमार, अथर्व मिश्रा,अमित कुमार, राजू, महादेव, रोहित कुमार यादव आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।