दुमका। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुमका युवा राजद ज़िला अध्यक्ष मो अली ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और उन्हें एक महान नेता तथा गरीबों का संरक्षक बताया। युवा राजद ज़िला महासचिव मो काशिफ़ ने भी उनको महान नेता तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक के रूप में याद किया है तथा उनकी आत्मा की शांति की कामना की।