मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक बनकर मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में बना सकते है कॅरियर

29_psychology

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ‘मनोविज्ञान में कॅरियर’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोविज्ञान में कॅरियर के क्षेत्र की चर्चा करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में मनोविज्ञान घर-घर की जरूरत हैं। मनोविज्ञान की आवश्यकता जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श व मनोचिकित्सा ( साइको थेरेपी) के रूप में हैं। कोविड 19 ने जहाँ मनोविज्ञान की लोकप्रियता को बढ़ाया हैं वही मनोविज्ञान में कॅरियर के अनेकों संभावनाओं के द्वार भी खोल दिये। सामाजिक विज्ञान के संकाय के अंतर्गत यही एक विषय हैं जिससे लेकर पढ़ने से छात्र कम पैसे व साधन में डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं और  मनोचिकित्सक व हेल्थ कॉउंसेलर बनकर मानसिक रोगियों की सेवा कर सकते हैं। मनोविज्ञान में स्नातक व स्नातकोत्तर में डिग्री लेने के उपरांत राज्य के रिनपास, केंद्रीय   मनःश्चिकित्सा संस्थान, कांके, निमहंास बेंगलूरु, इम्हांस दिल्ली, पी जी आई चंडीगढ़, आगरा, असम, ग्वालियर आदि जगहों से क्लिनिकल साइकोलॉजी से एम फिल कर दुनिया में कहीं भी मानसिक स्वास्थ्य देकर रोजगार प्राप्त कर सकता है। इसी तरह मेंटल डिसेबिलिटिज् के लिए निपीड नोयडा, भोज यूनिवर्सिटी आदि जगहों से डिग्री व प्रशिक्षण लेकर आगे कॅरियर बना सकते हैं तो इंडस्ट्री, हॉस्पिटल, डिफेन्स ( डी आर डी ओ) आदि क्षेत्र में भी जीवन सँवार सकते हैं। मनोविज्ञान में एमर्जिंग नये क्षेत्रों जैसे फोरेंसिक (लॉ) , एंवीरोंमेंट एंड कंमुनिटी हेल्थ, एच आई वी- एड्स, आदि में भी रुचि के हिसाब से कॅरिअर बना सकते हैं तो क्रिमिनोलॉजी में पी एच डी कर महत्वपूर्ण अपराध जाँच एजिन्सिज का हिस्सा बन सकते हैं। सामान्य तौर पर मनोविज्ञान विषय से यूजीसी नेट पास कर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर तो सिविल सर्विसेज, मैनेजमेंट आदि में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा कॅरियर को स्वर्णिम बनाया जा सकता हैं। मौके पर पूर्ववर्ती छात्रा पल्लवी कुमारी ने अपने अकादमिक अनुभवों को साझा करते हुए गाइडेंस व कॉउंसिलिंग की महत्ता को बतलाया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5vv9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *