राजद सांगठनिक चुनाव: 31 मई तक प्रखंड इकाइयों के चुनाव का निर्देश

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांगठनिक चुनाव 2025-28 को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सर्किट हाउस दुमका में एक अहम जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पंडित ने की। इसमें पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड कमेटी तक के चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में विचार-विमर्श किया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (एडीआरओ) प्रमोद यादव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता की सहमति से विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी (बीआरओ) और सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी (एबीआरओ) की घोषणा की।

प्रमोद यादव ने सभी बीआरओ को निर्देश दिया कि वे 31 मई 2025 तक पंचायत एवं प्रखंड इकाई के चुनाव को पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से इकाइयों का गठन अत्यंत जरूरी है।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग:
प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा और जयकांत कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष डॉ. जितेश कुमार दास, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली, जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल व सुशील कुमार राय, जिला महासचिव ललित यादव व कंचन यादव, मीडिया प्रभारी अनिल पंडित, जिला सचिव मानिक पंडित, प्रदीप मंडल, मोहम्मद लतीफ, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रखंडवार बीआरओ और एबीआरओ की सूची:

  • जरमुंडी: ललित यादव, मयंक रंजन

  • जामा: जयकांत जायसवाल, अर्जुन शर्मा

  • दुमका: पंकज यादव, जुलकर अंसारी

  • मसलिया: मानिक पंडित, डोलांड

  • रानेश्वर: जितेश दास, हाबू यादव

  • काठीकुंड: प्रवीर कुमार वर्मा, मोहम्मद अब्दुल लतीफ

  • शिकारीपाड़ा: सुशील राय, मुकेश राकेश

  • सरेयाहाट: गौरव मिश्रा, प्रमुख मरिक

  • गोपीकांदर: अनिल पंडित, शेष कुमार

  • रामगढ़: कंचन यादव, सुबोध यादव

  • दुमका नगर: लक्ष्मण पासवान, मोहम्मद महमूद

  • बासुकीनाथ नगर: संतोष मंडल, अजीत कुमार यादव

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3zva

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *