राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना समाज में विकास की लंबी रेखा खींची जा सकती है: डा विनोद

दुमका। पुरानी विधान सभा राँची में आयोजित एक दिवसीय झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के महासचिव सह सिदो कान्हु मुर्मू विवि, दुमका के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच एवं अच्छे व्यवहार से बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के सामाजिक विकास की लंबी रेखा खींची जा सकती हैं। 

डॉ शर्मा एक पत्रिका प्रकाशन की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे समाज को एक सूत्र में बाँधा जा सके व उचित मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ा जा सके। 

प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि धैर्य एवं संयम के साथ समाज को आगे ले जाने की जरूरत हैं। समाज में नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी विश्वकर्मा समाज का लक्ष्य हैं। झारखंड में अन्य राज्यों की तरह विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का भी गठन करने पर भी बल दिया। 

 दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने सुझाव दिया कि समाज को नियमों एवं मानकों के तहत ठोस पहचान बनाने की जरूरत हैं। प्रतिनिधि सदस्य के रूप में दुमका से प्रदेश सचिव पवन शर्मा व जिला महासचिव रविंद्र शर्मा शामिल हुए। 

vinod sharma ranchi
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vp1n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *