रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर

भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की एक अहम बैठक शुक्रवार को परिसदन सभागार में जिलाध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 मई 2025 को अग्रसेन भवन, दुमका में पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रविन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए आरती सिंह ने कहा, “रानी अहिल्या बाई होलकर केवल एक राजमाता नहीं, बल्कि समाज सुधार और सेवा भावना की प्रतीक थीं। भाजपा ऐसे महापुरुषों और महामाताओं की जयंती को उत्सव नहीं, बल्कि जन-जागरण के अभियान के रूप में मानती है।”

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा, “दुमका में इस ऐतिहासिक अवसर को प्रेरणादायक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटेंगे। रानी अहिल्या बाई का जीवन नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय का आदर्श है।”

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन की विभिन्न इकाइयों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और इसे ऐतिहासिक सफलता बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने जानकारी दी कि बैठक में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, निवास मंडल, डॉ. शर्मिला सोरेन, अमिता रक्षित, मुन्ना सिंह, जिला महामंत्री डॉ. पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, मृणाल मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह, श्रीधर दास, मनोज साह, ममता साह, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, पूनम भगत, मंजू दास, उषा दास, कुश कुमार पाल, नीतू सिंह, रानी सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nhze

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *