श्रीराम पाड़ा निवासी ने नगर थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज कराया

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम पाड़ा निवासी खुर्शीद आलम ने नगर थाना में शिकायत की है कि पोखरा चौक के रहने वाले गोलु झा एवं उसके भाइयों ने उसके साथ मारपीट किया और उसके गाड़ी को गिरा दिया है। यह घटना 12 अक्टूबर की है। 

नगर थाना पुलिस ने खुर्शीद के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया है पुलिस ने धारा 341, 323, 324, 504, 506 एवं 34 के तहत शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है। खुर्शीद ने शिकायत पत्र में बताया कि वह अपने साथी के साथ दिनेश पान दुकान के पास खड़ा था इसी दौरान गोलु झा और उसके भाईयो ंने उसे देखा और उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके दो पहिया वाहन को गिरा दिया। 

खुर्शीद ने बताया है पूर्व में भी उसके साथ उन्हीं लोगों ने मारपीट किया था शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस इस कांड के जांच में जुटी हुई है। यह भी दावा किया जा रहा है आरोपी काफी नशे में था। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t0jo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *