2 जून से अब तक गायब है नगर थाना क्षेत्र की नाबालिग, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक नाबालिग के अपहरण की फरियाद लेकर दुमका के नगर थाना में पहुंचे लेकिन काफी दिन बाद भी उनकी बेटी को पुलिस ने बरामद नहीं किया। इस बात से नाराज नाबालिग के पिता ने दुमका के एसपी से इस मामले की शिकायत की है और उसके बाद गुरूवार को इसकी शिकायत दुमका के बाल कल्याण समति में किया है। 

नगर थाना क्षेत्र के तेलीपाडा की नाबालिग 2 जून घर से अचानक गायब हो गया उसके पिता  ने काफी खोजबीन की लेकिन वह कही नहीं मिली। उसके बाद नगर थाना दुमका में तीन जून को बेटी के गायब होने की सूचना दी गयी। उसके बाद लड़की के परिजनों को यह जानकारी मिली कि उसकी बेटी गोड्डा के पथरगामा के बन्दनवार में है। वह युवक सुमित कुमार पाण्डेय के साथ है। 

नगर थाना पुलिस की ओर से अनिरूद्ध सिंह और लड़की परिजन गोड्डा गये लेकिन वहा भी लड़की नहीं थी युवक सुमित कुमार पाण्डेय के पिता राकेश पाण्डेय ने पूरी टीम को दो दिनों के अन्दर नाबालिग को उसके घर पहुंचा देने का आश्वासन दिया था। 

पुलिस ने नाबालिग को बरामद किये बिना समझौता का बनाया दबाब 

नाबालिग के पिता ने नगर थाना पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने युवक सुमित कुमार पाण्डेय के परिजनों को नगर थाना में बुलाया और उसी दौरान नाबालिग के परिजनों को भी बुलाया। दोनों के बीच समझौता करने का दबाब बनाने लगा। नाबालिग के पिता ने बेटी के बारे में पूछा तो उसे बताया कि उसकी पुत्री नहीं आयी है। पुलिस से ने कहा कि वह बेटी से मिलना चाहता और पहले उसे देखना चाहता है लेकिन पुलिस ने उसके बाद भी उसकी पुत्री को बरामद नहीं किया। पुलिस 7 जुन को समझौता के लिये बुलाती है और 15 जून तक नाबालिग को बरामद नहीं करती है। 

एसपी और सीडब्ल्यूसी से नाबालिग को बरामद करवाने की गुहार 

दुमका के एसपी अंबर लाकड़ा और बाल कल्याण समिति दुमका को आवेदन दिया है और नाबालिग बेटी को बरामद करने का आग्रह किया है उनका दावा है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। 15 जून को सीडब्ल्यूसी में  आवेदन दिया है और बेटी को बरामद करवाने का आग्रह किया है। सीडब्ल्यूसी ने इस मामले में सज्ञान ले लिया है और नाबालिग को बरामद करने में जुट गयी है। 

क्या कहती है नगर थाना पुलिस 

नगर थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों के निशानदेही पर पुलिस की टीम को भेजा गया था नाबालिग के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/okfi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *