ठंड से गरीबों को निजात दिलाने के लिए इनरव्हील क्लब द्वारा किया गया कंबल का वितरण 

IMG_20230112_032024
देवघर। जनवरी माह में शीतलहर जारी है। हर कोई इस ठंड से खुद को बचाने की कोशिश में लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ठंड की मार प्रचंड रूप में होती है। और प्राथमिक सुविधाओं की कमी के कारण बस्ती गांव के लोगों को काफी तिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ऐसे हालातों राहत देने की कोशिश में जुटी रहती है। आज देवघर क्लब द्वारा भी अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में छोटी सी कोशिश की गई। क्लब द्वारा बिशनपुर गांव के सलैयाटांड बस्ती के लोगों के बीच लगभग दो सौ कंबल का वितरण किया गया l पहले भी क्लब ठंड में हर साल कंबल वितरित करती आई है। इस राहत कार्य को करने में अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित, सचिव अर्पण सिन्हा, रश्मि रंजन झा, ममता किरण,सारिका शाह, एकता रानी अर्चना भगत, अनिता गुप्ता,डा चेतना भारती, डा के पल्लवी, श्वेता केशरी, सीता बथवाल रंजना मुंद्रा,रूपा छबछरिया, बेबी रोमा विभा सिंह आदि इस सेवा कार्य में जुटे रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ef7c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *