आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने के लिए समाज को एकजुट होना होगा : अम्बा प्रसाद
गिरिडीह । गिरिडीह। जिले के देवरी प्रखंड के चितरोकुरहा (मंडरो) में साहू समाज जमुआ विधानसभा का द्वितीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव के विधायक अम्बा प्रसाद, कोडरमा के पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मौजूद थे।नशामुक्त मुख्य समाज की स्थापना करने, समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने, पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में एकता का परिचय देने, पंचायतो में समाज का भवन बनाने, पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा की वर्तमान समाज में गिरीडीह जिला में साहू समाज के सात आइएएस व आईपीएस अधिकारी व उनतीस जेपीएससी व बीपीएससी के अधिकारी हैं। समारोह को संबोधित करते हुए बड़कागांव के विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि आर्थिक व सामाजिक रूप व राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। एकजुट होकर चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने से हीं समाज का उत्थान होगा। झारखंड राज्य के ओबीसी समाज में सबसे बड़ी आबादी साहू समाज की है।लेकिन राजनीतिक भागीदारी में मुट्ठी भर लोग हीं सक्रिय हैं। समाजिक व राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज के सदस्यों को संघर्ष करना होगा। कहा समाज के दहेज प्रथा, नशापान को दूर कर समाज के बुराइयों को दूर शिक्षित समाज की स्थापना कर कर पीड़ित वंचित लोगो को चिन्हित कर उन्हें मदद पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि समाज मे आज महज दो से चार फीसदी लोग हीं दहेज मुक्त विवाह सम्पन्न करवा रहे हैं। समाज की मजबूती के लिए इसे शत प्रतिशत लागू करना होगा। समाज मे एक कोष बनाकर समाज के गरीब व वंचित लोगो को मदद करने की जररूत है। उन्होंने कहा की झारखंड में जाति गणना की वकालत करते हुए कहा कि जब से झारखंड अलग हुआ है। पिछड़े समाज ओबीसी वर्ग को अधिकार से वंचित कर दिया गया। जब से राज्य अलग हुआ है ओबीसी की उपेक्षा हुई है। इस मामले में सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
कोडरमा के पूर्व जिला जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में शानदार उपस्थिति से समाज के लोगो ने जिस एकजुटता का परिचय देकर यह संदेश दिया कि हमारा समाज पहले भी एकजुट था और आगे भी एकजुट रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज मे राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना है। एक दूसरे को मदद करने का संकल्प लें। इससे समाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने एकजुट होकर सांस्कृतिक, समाजिक गतिविधियों को संचालित कर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के लोगो का सहयोग करने का आग्रह करते हुए। चुनाव के समय कुछ लोग रांची व दिल्ली से आकर अपने झंडे का रंग दिखाने वालों की बातों में आकर समाज को नुकसान नही पहुंचाए। समाज के लोगो के पास पहुंचकर आपके सुख दुख में साथ रहने वाले को भरपूर लाड़ प्यार मिले। इसके लिए संकल्प लें। लोगो के बीच रहने वाले को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का कार्य करें। ऐसी परिस्थिति उतपन्न करें कि बड़े दल के लोग आपको टिकट दे। वर्तमान समय के सामाजिक परिस्थिति में राजनीति के प्रति चेतना व जागरूकता जरूरी है। राजनीतिक भागीदारी के लिए समाजिक एकजुटता को मजबूत बनाएं। दल के दलदल में ना फंसे।
सम्मेलन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमाचरण साहू, जिलाध्यक्ष बालगोविंद साहू, कोडरमा के जिलाध्यक्ष भीम साहू, मुखिया शिवनाथ साहू, प्रखंड अध्यक्ष छोटू साहू, देवेंद्र गुप्ता, संजय साव, श्यामसुंदर साव, मनोज साव, टिंकू साव, महिला मोर्चा की मंजू देवी, राखी देवी, ममता देवी आदि ने सभी विचार रखे। आयोजन को सफल बनाने में जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष राजकुमार साहू, सचिव प्रवीण साहू, संयुक्त सचिव पंकज साहू, मीडिया प्रभारी सुबोध साहू, अशोक साहू, पवन साहू, सुनील साहू, दामोदर साहू, त्रिभुवन साहू, मुखिया दामोदर कुमार साहू, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र साहू, रामचंद्र साहू,बजरंगी साहू,मंजय कुमार साव, निखिल साव, विजय साव, रंजीत साव, जयदेव साव, दिलीप साहू,गौतम सागर आदि ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष राजकुमार साहू ने की।
अम्बा प्रसाद ने लंगटा बाबा की समाधि पर चादर पोशी की
बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद रविवार को लंगटा बाबा की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना कर चादर पोशी की। उन्होंने प्रदेश की उन्नति की मनोकामना मांगी ।कहा कि लोग जमुआ को एकीकृत बिहार सरकार के समय से ही अनुमंडल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अब तक मांग पूरी न होना आश्चर्य है। जमुआ को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर वे सरकार से वार्ता कर सकारात्मक पहल करेंगी ।उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जमुआ विधानसभा में संगठन को मजबूत करने की बात कही। मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ,देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, अहमद रजा नूरी , गोपाल राज ,समीर अंसारी ,फरीद अंसारी ,सरफुद्दीन अंसारी, नंद लाल जी दास आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/10yk