घायलावस्था में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुमका / जिले के जामा थाना क्षेत्र के निश्चितपुर गांव के पास हथियारबंद अज्ञात अपराधी ने मोटरसाइकिल से जा रहे जावेद अंसारी नामक एक छात्र को गोली मार उसकी बाईक छीन फरार हो गए । जावेद को घायल अवस्था में फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
क्या है पूरा मामला –
दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के गांव के समीप बाइक से जा रहे एक छात्र जावेद अंसारी को हथियारबंद चार अपराधियों ने गोलीमार उसका बाइक छीन कर फरार हो गए । युवक के पैर में गोली लगी है । जिसका इलाज फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। दरअसल जावेद किसी काम से यूनिवर्सिटी आया था और वापस अपने घर देवघर जिला के बगदाहा गांव जा रहा था । उंसके साथ उसका मित्र हरि पंडित भी था । इसी दौरान निशिचितपुर गांव के पास दो मोटरसाकिल में सवार चार अज्ञात अपराधी दोनों युवक को निशिचितपुर पल के पास ओवर टेक कर रोक कर छिनतई का बाइक छिनने का प्रयास किया । इनके द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी जो एक जावेद अंसारो को जा लगी ।
मौके पर पहुंची पुलिस –
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गोली से घायल युवक को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुचाया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।