आक्रोशित छात्र-छात्राओं कई पदाधिकारी के द्वारा मनाने पर भी नही माने, लगभग चार घँटे तक रहा सड़क जाम
हेमंत सरकार समेत जिला प्रशासन के खिलाफ घंटों सड़क पर हुई नारेबाजी
पाकुड़। बीते बुधवार बालिका छात्रावास में रसोईया की व्यवस्था नही होने से खाना बनाने क्रम में झुलसी एम कॉलेज की छात्रा मिनु सोरेन झुलस गई थी। बालिका छात्रावास की छात्राओं ने उसे सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती कराया है। इसी मुद्दे को लेकर आक्रोशित छात्र छात्राओं ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे से सड़क पर उतरे। आदिवासी बालक बालिका छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने हेमंत सरकार समेत जिला प्रशासन के खिलाफ घंटों सड़क पर नारेबाजी की सड़क जाम के कारण यातायात अस्त-व्यस्त हो गया लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें सड़क पर खड़ी नजर आई वही मौके पर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई टिंकू रजक, रितु रानी एएसआई राव को द्वारा घंटो समझाने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने उनकी बातों नहीं माने मौके पर पहंच अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी. सीआई देवाकांत सिंह भी छात्र छात्राओं को समझाने बुझाने में नाकाम रहे। जिला कल्याण पदाधिकारी आए और छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी छात्र- छात्राओं का मांग 24 घंटे के अंदर रसोईया रात्रि प्रहरी की बहाली की जाए इतने में बात ना बनी तो केकेएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर लोहरा के पहुंचने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने उनकी एक न मानी और अंत में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बात कर मनाने में सफल रहे लगभग 4 घंटे सड़क जाम रहा और यातायात करते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परंतु आदिवासी हॉस्टल के छात्र छात्राओं ने स्कूल बस के आने जाने में रोक नहीं लगाई और वही एंबुलेंस समेत शव वाहन को भी जाने आने का मौका दिया, परंतु आम नागरिक सड़क जाम में फंसे रहे, अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन पर सड़क जाम खत्म हुआ।
हरिवंश पंडित ने कहा कि छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया और कहा रसोइया वगैरह की बात है तो कल हम छात्र-छात्राओं के लिए रसोईया की व्यवस्था करवा देंगे एवं रात्रि में प्रहरी की व्यवस्था के लिए वरीय अधिकारी डीसी एवं एसपी सर से के बात करने की बात कही गई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8iuc