भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे आज हिमाचल प्रदेश के सीएम सहित सभी 40 विधायक होंगे यात्रा में शामिल 

जयपुर / 16 दिसंबर यानि शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी यात्रा के 100वें दिन को खास बनाने में जुट गई है। शुक्रवार को राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।वहीं, कल हिमाचल प्रदेश के सीएम सहित कांग्रेस के सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान राहुल गांधी और उनके साथ लगातार चलने वाले भारत यात्री 2800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुके हैं। इस दरम्यान यह यात्रा देश के 7 राज्यों – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश का सफर पार कर चुकी है और फिलहाल 8वें राज्य राजस्थान से होकर गुजर रही है

बता दें, यात्रा के 100वें दिन हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के सभी कांग्रेस विधायकों के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे। सुक्खू शाम 4:30 बजे  पहुंचेंगे और शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर को सीएम सुक्खू हिमाचल के सभी कांग्रेस विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे। 

मुलाकात वहीं, 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का 100वां दिन पूरा होने जा रहा है। ऐसे में शाम 4:00 बजे राहुल गांधी जयपुर स्थित नए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी रात 8:00 बजे से जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर होने वाले भारत जोड़ो कंसर्ट में शामिल होंगे। 16 दिसंबर की रात को राहुल गांधी जयपुर ही रहेंगे और 17 दिसंबर को सुबह वे दौसा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 16 दिसंबर को अल्बर्ट हॉल पर होने जा रहे भारत जोड़ो कॉन्सर्ट में मुख्य गायिका श्रेया घोषाल होंगी। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश 
बहरहाल, पदयात्रा पर नजर रखने वाले बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि राहुल गांधी की यह मेहनत बेकार नहीं जा रही है. वे अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान खींचने में सफल रहे हैं. साथ ही वे जिन राज्यों से होकर गुज़रे हैं, वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश देख को मिला है और संगठन में पहले से ज्यादा एकजुटता भी आई है. राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस में दो विरोधी गुट सबसे ज्यादा खुलकर आमने-सामने नजर आते हैं. फिर भी भारत जोड़ो यात्रा के लिए दोनों ने मेहनत की. उनमें आपसी रस्साकशी के साथ ही साथ यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाने की होड़ भी साफ नजर आई. यही वजह है कि अब तक राजस्थान में पदयात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और कांग्रेस की आपसी फूट के कारण उसके फ्लॉप होने जैसे अनुमान धरे के धरे रह गए।

4.30 बजे उठने से शुरू होता है राहुल का दिन
राहुल गांधी के नए दिन की शुरुआत सुबह 4.30 बजे होती है। करीब 4.30 बजे उठकर राहुल गांधी तैयार होते हैं। उनका नाश्ता सुबह 5 बजे हो जाता है। कई भारत यात्री कहते हैं कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि सुबह का नाश्ता कभी 5.30 बजे करेंगे। राहुल हमेशा कैंप से नाश्ता करके ही निकलते हैं। नाश्ते के बाद फ्लैग होस्टिंग होती है। इसके बाद ठीक 6 बजे राहुल गांधी उस पॉइंट पर पहुंच जाते हैं, जहां से यात्रा शुरू होती है। सुबह के नाश्ते में राहुल फ्रूटस को प्राथमिकता देते हैं।

ऐसे चलती है यात्रा
भारत जोड़ो कन्याकुमारी से 120 भारतीय यात्री साथ चल रहे हैं। करीब 20 राज्यों के कांग्रेस नेता शामिल हैं, जिनमें 30 प्रतिशत महिलाएं भी हैं। सबसे आगे स्टेट से जुड़े लोक नृत्य कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देते हुए चलते हैं। फिर तिरंगा दल और इसके बाद सेवादल चलता है। इसके बाद राहुल गांधी के आस-पास 500 से 800 मीटर घेरे में कौन रहेगा यह सब फिक्स रहता है। राहुल 300 से 400 मीटर के सुरक्षा घेरे में चलते हैं। इसके बाद पुलिस का घेरा अलग से होता है।
यात्रा के दौरान राहुल से मिलने वाले पदाधिकारी व यात्री साथ चलते हैं। एक बार मिलने के बाद नए यात्री आगे आ जाते हैं। राहुल के पीछे आमजन का कारवां चलता है। सबसे लास्ट में यात्रा के साथ चलने वाले व्हीकल का काफिला रहता है। 

कितनी चमकी राहुल गांधी की इमेज?

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पैदल तय करने के बाद राहुल गांधी ऐसा करने वाले देश के इकलौते मौजूदा राजनेता बन जाएंगे। क्या इसके बाद उनके आलोचक भी बिना हिचके राहुल को अनिच्छुक राजनेता कह पाएंगे? लगता यही है कि ऐसा करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k4fe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *