राँची। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के राँची ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रवींद पांडेय के नेतृत्व में राजभवन, सीएम हाऊस और रांची डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया के निर्देशानुसार राज्य के लगभग 20 फर्जी मामलों का आँकड़ा और घटना की संक्षिप्त जानकारी के साथ राँची ग्रामीण जिला कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया है।
उन्होने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर पत्रकार साथियों पर दर्ज फर्जी मामलों की जानकारी मांगी थी। श्री भाटिया से प्राप्त जानकारी और डाटा लेकर ही मुख्यमंत्री के नाम राँची उपायुक्त, राजभवन और सीएम हाऊस तक राज्य के विभिन्न जिलों में पत्रकार साथियों पर दर्ज फर्जी मामलों को सीआइडी जाँच की माँग के साथ ज्ञापन सौंपा गया है।
मौके पर उपस्थित प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य अरुण मांझी ने कहा कि सरकार को फर्जी मामलों पर जल्द संज्ञान लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जाँच के लिए सबसे पहले सीआईडी जांच जरूरी है क्योंकि इस मामले की जांच अगर पुलिस खुद करती है तो वह अपने दोषी अधीनस्थ कर्मियों को बचाने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि फर्जी मामलों को लेकर पूरे राज्य में पत्रकारों में उबाल है मौके पर उपस्थित दिनेश बनर्जी और अवधेश महतो ने कहा कि पत्रकार साथियों को बीमा देने की बात थी जबकि राज्य में फर्जी मामले दर्ज होने लगे हैं. इस परिस्थिति में पत्रकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सच्चाई लिखने में भयभीत होंगे।