विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने निकाली शोभायात्रा

गोपीकांदर। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और  बजरंग दल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से गोपीकांदर बजरंगबली शोभायात्रा निकाली। प्रखंड संयोजक महावीर राय के नेतृत्व में मोटरसाइकिल शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा गोपीकांदर बजरंगबली मंदिर परिसर से खरौनी बाजार तक निकाली गई। सदस्यों ने जय श्री राम, जय जय श्री राम का गगनभेदी जयकारा लगाया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष भीम कुमार साह, मंत्री बृजेश ठाकुर,‌ मितुल कुमार दास, हराधन भंडारी, राहुल दास, बिक्की दास, सुमित पाल, बिट्टू रॉय, सूजन मिश्रा, प्रेम दास, प्रसंजित दास, मनोज दास, दयाल दास सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uwoq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *