सरिया। बुधवार को सरिया प्रखण्ड मुख्यालय के समीप झामुमो का एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडेय ने किया वही कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बगोदर विधानसभा झामुमो नेट त्रिभुवन मंडल उपस्थित थे इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे अंचल कार्यालय में भरस्टाचार चरम सीमा पर है बिना पैसे के लेन देन के बिना कोई काम नही हो रहा है अंचल के अंचलाधिकारी भर्स्ट है झारखंड के लोगो का हक अधिकार इन अधिकारियों के कारण छीना जा रहा है अगर इस तरह के बेलगाम अधिकारी होस मे नही आये तो चरणबद्ध आंदोलन होगा छात्रों को जाती आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही है इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौपा गया ।