सांसद के द्वारा 10 टीवी मरीजों को दी गई किड्स

IMG-20230105-WA0137

बेंगाबाद। टीवी मुक्त भारत बनाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद में भाजपाइयों के साथ स्वास्थ्य महकमा की कार्यशाला रखी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि भारत 2025 तक देश से टीबी की बीमारी का सफाया करेगा। इसके लिए मोदी सरकार ने देश व्यापी अभियान शुरू किया है। भारत में हर साल औसतन 4 लाख से ज्यादा मौत टीबी की वजह से होती है। देश में 28 लाख से ज्यादा टीबी के मरीज है. टीबी हारेगा, देश जीतेगा का नारा मोदी सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारत को टीबी की बीमारी से मुक्ति दिलाएंगे। सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल ने कहा कि टीबी हारेगा देश जीतेगा लोगों के हित में कोई कल्याणकारी योजना बनाई जाती है, तो उसकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे सरकार की इन योजनाओं को सफल बनाने के उद्देश्य से आगे आएं। देश में 9 सितंबर को ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ शुरू किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए भी लोगों से सहयोग की उम्मीद की जा रही है। कहा की कोडरमा लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने 100 टीबी मरीजों को गोद लिया है। इसी कड़ी में बेंगाबाद के10 टीबी मरीजों को सांसद अन्नपूर्णा देवी की सौजन्य से किड्स वितरण की जा रही है। हम सब मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएं और टीवी मुक्त भारत बनाने का अथक प्रयास करें ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lb1i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *