सातवें दौर की वाणिज्यिक नीलामी के दूसरे दिन कुल तीन कोयला खदानों की नीलामी हुई

कोयला मंत्रालय ने कोयले के वाणिज्यिक खनन के उद्देश्य से कोयला खदानों की नीलामी के 7वें दौर और 6वें दौर के दूसरे भाग के अंतर्गत आवश्यक प्रक्रिया 29 मार्च, 2023 को शुरू की थी। इसके तहत लगाई गई सभी बोलियों के मूल्यांकन के बाद छह कोयला खदानों के लिए अग्रिम ई-नीलामी 01.08.2023 से प्रारंभ हो हुई थी।

तीन कोयला खदानों को नीलामी प्रक्रिया के दूसरे दिन नीलाम करने के लिए रखा गया था, जिनमें से एक खान सीएमएसपी कोयला खदान थी और दो अन्य एमएमडीआर कोयला खदानें थीं। इन कोयला खानों का विवरण इस प्रकार है:- इनमें से एक खदान का पूरी तरह से अन्वेषण किया जा चुका है, जबकि अन्य दो खानों का अन्वेषण आंशिक रूप से हुआ हैं।

pib

 तीनों कोयला खदानों का भूगर्भीय भंडार संयुक्त रूप से 1,499.40 मिलियन टन है। इन कोयला खदानों के लिए कुल उच्च दर क्षमता पीआरसी 4.00 मिलियन टन प्रति वर्ष है।ये कोयला खदानें कार्यान्वित होने पर ~450 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करेंगी (उनके अलावा, जिन कोयला खानों का आंशिक रूप से अन्वेषण किया गया है), इन कोयला खदानों की गणना पीआरसी पर की गई है। ये खदानें ~600 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को आकर्षित करेंगी और साथ ही ~5,408 लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fb3d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *