अपराध मुक्त झारखंड, विकास युक्त झारखंड के लिए भोलेनाथ से की कामना : दीपक प्रकाश
बासुकीनाथ। अपराध मुक्त झारखंड, विकास युक्त झारखंड, शोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए फौजदारी बाबा बासुकीनाथ से कामना की। उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बासुकीनाथ स्थित वन विभाग के विश्रामागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। कहा की बाबा बासुकीनाथ के चरणों में हमने अर्जी लगाई है झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता के विकास के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की है। यह वर्तमान राज्य सरकार जनविरोधी नीतियों का संरक्षण कर रही है। प्रकृति प्रदत्त जंगल, जल और जमीन के साथ साथ खनिज संपदा को लूटने वाली सत्ताधारी दल से झारखंड की जनता को निजात दिलाने की गुहार लगाई। कहा कि मोदी सरकार ने गरीब आदिवासी मूलवासी के मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। केंद्र सरकार ने आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया। झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐसे पहले सीएम होंगे जो अपने कार्यकाल में ही अपने नाम से और करीबियों के नाम से खनिज का लीज लिए हुए हैं। आज उनकी वजह से ही उनके कई लोग जेल में बंद है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। हेमंत सोरेन की सरकार आने के बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म, अत्याचार व हिंसा की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा अगर हत्याएं और अपहरण कहीं हो रहे हैं तो इस प्रदेश में हो रही है। हेमंत सोरेन सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को उद्योग बना दिया है। बीडीओ, सीओ और थाना क्षेत्र की बोली लगाई जाती है और पोस्टिंग की जा रही है। पत्रकारों से वार्ता करने के पूर्व दीपक प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक वार्ता की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके पूर्व दीपक प्रकाश का बासुकीनाथ नंदी चौक पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अभयकांत प्रसाद, पूर्व मंत्री लोईस मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल, पारितोष सोरेन, उपाध्यक्ष गोरवकांत प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री पूनम देवी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनोरमा देवी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, महेश गण, रविकांत मिश्रा, विश्वंभर राव, नरेश पंडा, प्रवीण सिंह, मृणाल, संदीप पांडेय, रंजीत पांडेय, कार्तिक राव सहित भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mue1