तिसरी में सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की हुई मौत, 4 हुए गंभीर रूप से घायल

IMG-20230315-WA0045

तिसरी। थाना क्षेत्र के नईटांड मोड़ के समीप सड़क किनारे पेड़ में कार टकराने से 50 वर्षीय तालो रविदास की मौत हो गयी। जबकि दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गुमगी से शादी समारोह से नईटांड गांव के अम्बा टांड टोला स्थित घर जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार कार चालक सुनील दास का दाहिना बाह टूट गया, वहीं अजय दास को पेट व छाती में गंभीर चोट आई। इसके अलावा सोनी देवी का जबड़ा फट गया और पिंकी देवी को अंदरूनी चोट लगी है। वहीं कार में बैठे दो बच्चे बाल बाल बच गए।
सूचना मिलते ही एसआइ अभिमन्यु कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर आस पास के लोगो की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से तिसरी अस्पताल पहुंचाए। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर तिसरी थाना ले गए। अस्पताल में सभी घायल की प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/npp1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *