आतिशबाजी के साथ 10 दिवसीय दानीनाथ मेले का हुआ समापन

IMG_20230228_055746

काठीकुंड (दुमका) / महाशिवरात्रि के अवसर पर विगत 10 दिनों से आयोजित दानीनाथ मेला का समापन सोमवार को आतिशबाजी के साथ हुआ. समापन कार्यक्रम से पुर्व दिन में मेला आयोजन समिति द्वारा घड़ा उतारने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता के पहले राउंड में कोई भी टीम घड़ा उतारने में सफल नहीं हो पायी. दूसरे राउंड में भी कोई टीम घड़ा उतारने में सफल नहीं दिख रही थी. अंततः बड़ा काठीकुंड की टीम ने घड़ा उतारने में सफलता हासिल की. जहां विजेता को 3000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गयी,वहीं अन्य सभी 8 टीमों को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी. घड़ा उतार प्रतियोगिता के बाद मेला समापन के लिये आतिशबाजी हुई. विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन ने मशाल जला कर मेला के समापन की प्रक्रिया पुरी की. समापन समारोह में श्री सोरेन ने मेला के सफल आयोजन के लिये मेला समिति,पुलिस प्रशासन व एसएसबी को बधाई दी. मौके पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार,एसआई अमन राज,तेलियाचक पंचायत की मुखिया शांतिलता मुर्मू,झिकरा पंचायत की मुखिया अल्बिना मुर्मू,मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत,समाजसेवी अब्दुल जब्बार,सनाउल अंसारी,अजय भगत,अक्सर अंसारी,विमल सोरेन,दुलाल बेसरा,मलय मोदी के साथ ही  मेला आयोजन समिति की पूरी टीम मौजूद थी. मेला के सफल आयोजन के लिये समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस प्रशासन,एसएसएसबी व मेला घूमने आये आगन्तुकों का आभार प्रकट किया.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gywo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *