झिंकपानी और टोंटो के विद्युत लाइन 11,000 वोल्ट के तार अलग-अलग किए जाएंगे

टोंटो प्रखंड के ग्रिड में लगाए जाएंगे 500 केवीए का ट्रांसफार्मर

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से झिंकपानी और टोंटो के ग्रामीणों को विद्युत समस्या से मिलेगा स्थाई निदान

IMG-20230610-WA0033

चाईबासा I सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर , विद्युत विभाग अधीक्षक अभियंता कृष्ण कुमार सिंह से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर  मैं जितेंद्र नाथ ओझा सांसद प्रतिनिधि (विद्युत विभाग) एवं जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने वार्ता करी, एवं *नोवामुंडी प्रखंड के पेटैता  पंचायत के 6 (छ:) 25 केवीए जला ट्रांसफार्मर  बदलने*
*मनोहरपुर प्रखंड के गंगदा पंचायत के दो  25 केवीए के जला ट्रांसफार्मर बदलने*
*झीकपानी प्रखंड अंतर्गत ग्राम जोडापोखर,टोला- लुगुनसाई के उपभोक्ताओं के बिल सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने*
एवं 
*अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं ग्रामीणों की चिर-परिचित मांग*
*टोंटो प्रखंड और झीकपानी प्रखंड*की बिजली लाइन अलग करने के संबंध में* सांसद गीता कोड़ा का पत्र पत्रांक संख्या-183/5-10/2023-24 सौपा, अधीक्षक अभियंता महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विभागीय पदाधिकारी को शीघ्र कार्य करने हेतु निर्देशित किया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hhit

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *